फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेषों में आग न लगाने हेतू जागरूकता अभियान चलाएं अधिकारी: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर कोई किसान धान की फसल के अवशेषों में आग लगाने का दोषी पाया गया तो उसे किसी भी अनुदान योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। जानकारी देते हुए एसडीएम डॉ. विनेश कुमार ने कहा कि धान की फसल अवशेषों में आग न लगाने हेतु जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि किसान अपने फसल अवशेषों को आग लगाने की बजाय इन केन्द्रों के माध्यम से कृषि यंत्र किराये पर लेकर अवशेषों का उचित प्रबंधन कर लें। वे अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. विनेश कुमार ने बताया कि किसानों को अपने फसल अवशेषों का उचित प्रबंध करने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। फसल अवशेषों को आग लगाने से न केवल वातावरण ही प्रदूषित होता है। बल्कि भूमि की उपजाऊ शक्ति भी क्षीण होती है। इस मौके पर साढौरा के नायब तहसीलदार भारत भूषण, प्रताप नगर के नायब त सीलदार तुलसीदास, सढौरा थाना प्रभारी बलबीर सिंह, बीडीपीओ जोगेश कुमार, बीडीपीओ बलवान, कानूनगो आलमगीर, मार्के ट कमेटी के सचिव संतलाल, कृषि विभाग के डीडीए सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें