फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप के लिए आइडिया जरूरी : डॉ. सुरिंद्र कौर

Mon, 31 Mar 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला हुई। इसका विषय बिजनेस प्लान पीच प्रोग्राम रहा। आयोजन इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, इंक्यूबेशन स्किल डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सेल व नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट के तत्वावधान में हुआ। प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप को शुरू करने के लिए आइडिया होना जरूरी है। छात्राएं आसपास के क्षेत्र की जरूरतों को समझें और उस आइडिया पर काम करें।
कार्यशाला में पंजाब नेशनल बैंक के लीड बैंक मैनेजर प्रवीन अजमानी, निसबड के स्टेट हेड हरिमोहन, को-ऑडिनेटर शोभित मैथानी व रमन चावला, व्यावसायी प्रवीन स्याल वक्ता रहे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर, कंप्यूटर साइंस विभाग से ममता थापर, जनसंचार विभाग से नेहा ठाकुर, अर्थशास्त्र विभाग से जसमीत कौर ने भी छात्राओं को डिटेल बिजनेस प्लान के बारे में व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर प्रवीन आजमानी ने कहा कि कोई भी नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए बहुत सारी योजनाएं हैं। इनके लिए सरकार की ओर से अनुदान भी मुहैया कराया जाता है।व्यावसायी प्रवीन स्याल ने छात्राओं को बिजनेस में आने वाले चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने पोस्टर गैलरी के जरिए बिजनेस आइडिया को प्रस्तुत किए। आयोजन में मनिका सेठी व परमेश कुमार ने सहयोग किया। कार्यक्रम को-ऑडिनेटर डॉ. अनीता, आईसीसी कनवीनर विवेक ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें