यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता का तबादला हो गया है। मंगलवार को उन्होंने जिला उपायुक्त का कार्यभार छोड़ दिया। उनके स्थान पर आईएएस प्रीति को डीसी नियुक्त किया गया है। मंगलवार को प्रीति ने जिला उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया।
इस दौरान उनके लघु सचिवालय पहुंचने पर डीसी प्रीति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रीति होम कैडर हरियाणा की साल 2015 बैच की आईएएस हैं। पदभार संभालने के दौरान डीसी प्रीति ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिले, इसके लिए वह निरंतर प्रयास करेंगी। उनका प्रयास होगा कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। वे जिले में और अधिक बेहतर कार्य का प्रयास करेंगी। जिले में सभी को बेहतर शिक्षा, चिकित्सा व सुविधाएं मिले और जिले में शांति व्यवस्था व लॉ एंड ऑर्डर कायम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
डीसी प्रीति होम कैडर हरियाणा में साल 2015 बैच की आईएएस हैं। महज 23 साल की उम्र में प्रीति ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2014 में उन्होंने दूसरे प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 562वीं रैंक के साथ उतीर्ण की है। आईएएस प्रीति इससे पूर्व तीन नवंबर 2024 से कैथल डीसी के पद पर सेवाएं दे रही थीं। उन्हें एक दशक का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। इनकी प्रथम पोस्टिंग होडल एसडीएम के रूप में हुई थी। इसके अलावा उन्होंने रोहतक, चरखी दादरी, अंबाला, कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में प्रशासनिक सेवाएं प्रदान की हैं।