फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आ गया मैं दुनियादारी सारी बाबा छोड़ के... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 14 May 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। श्री बाला जी एवं श्री श्याम सेवा संघ की ओर से रविवार रात को नई अनाज मंडी में श्री बाला जी एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल ने आ गया मैं दुनियादारी सारी बाबा छोड़ के.... इत्यादि भजन प्रस्तुत कर बाबा खाटू श्याम के दीवानों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
श्री बाला जी एवं श्री श्याम संकीर्तन की शुरुआत खाटू श्याम मंदिर के निज पुजारी मानवेंद्र चौहान व समाजसेवी मोहित इशु ने दीप प्रज्जवलित कर की। अमित कंसल ने गणेश स्तुति से संकीर्तन की शुरुआत की। इसके बाद गायक राजीव राजा पटियाला ने देता हर पल सांवरे तू हारे का साथ... व हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं.... इत्यादि भजन सुनाकर समां बांध दिया।
विज्ञापन

गायक सुमित सैनी ने सोई तकदीर जगाने तुझे अपना श्याम बनाने बाबा मैं तो आया... व कितना सोना तेरा दरबार सजाया, दिल करे देखता रहूं... जैसे भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने को विवश कर दिया। उसके बाद चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल पहुंचने पर श्री श्याम दीवानों ने तालियों की बौछार से भव्य स्वागत किया।
कन्हैया मित्तल ने बाला जी व श्री श्याम के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सुप्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा..., नी मैं नचना श्याम दे नाल अज मैनू नच लैन दे..., जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे, भारत में फिर से हम भगवा लहराएंगे... भजन प्रस्तुत कर कन्हैया मित्तल ने समां बांध दिया।
विज्ञापन

संकीर्तन के लिए जगाधरी के कृष्णा डेकोरेटर द्वारा श्री बाला जी एवं खाटू वाले श्री श्याम सरकार का भव्य दरबार सजाया गया। बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद भेंट किया गया। इत्र व पुष्प वर्षा से दरबार महकता रहा। बाबा की पावन ज्योति का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। संकीर्तन से पूर्व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात को बाबा श्याम की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें