फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नि के सिर पर कस्सी से किया वार, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। गांव सलेमपुर बांगर में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कस्सी से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में गांव सलेमपुर बांगर निवासी रीना देवी ने बताया कि उसकी अपने पति मांगे राम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता था। यह मामला भी आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर शांत करवा दिया था। परंतु मांगे राम ने कस्सी से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। आरोपी पति उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पाते ही थाना सदर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मांगे राम पर केस दर्ज कर लिया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई सुभाष चंद का कहना है कि महिला की शिकायत पर मांगे राम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें