फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत पांच पर केस

Sat, 14 Mar 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना और घरेलू विवाद से जुड़े एक मामले में पुलिस ने सहारनपुर निवासी कपड़ा व्यापारी सहित उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और ससुराल के अन्य लाेग नकदी और बड़ी कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी पिटाई की जाती थी। इसके अलावा उसे मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी।
विज्ञापन

पुराना हमीदा निवासी महक मोंगा ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में सहारनपुर निवासी कुणाल धाम से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। महक ने आरोप लगाया कि पति के दो युवतियों से प्रेम संबंध थे। जब उसने इस संबंध में ससुराल वालों से बात की तो उसे उल्टा ही दोषी ठहराया गया। इसके बाद पति की ओर से अन्य महिलाओं से फोन पर बात करने का विरोध करने पर घर में विवाद और बढ़ गया।
महक के अनुसार कई बार पंचायतें भी हुईं और ससुराल पक्ष ने माफी मांगकर मामला शांत करने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती थी। आरोप है कि 30 दिसंबर 2024 को फिर से बड़ी कार और नकदी की मांग की गई और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें