फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता बैठक में जमकर हंगामा

Mon, 02 Jun 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा सेक्टर-17 स्थित जिमखाना क्लब में रविवार को हुई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक मेें एक -दूसरे में तंज कसने का एक घंटे तक सिलसिला जारी रहा। एक बार तो नौबत खींचतान तक पहुंच गई।
विज्ञापन


 बैठक में कांग्रेस की जिला ऑब्जर्वर और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने का पाठ पढ़ाते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

 उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ जिले में सात जून को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के कार्यक्रम को लेकर भी की जा रही तैयारियों की फीडबैक ली।
विज्ञापन


बैठक के शुरू होते ही कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की हार का ठीकरा वर्कर्स के सिर फोड़ने पर कड़ी आपत्ति जताई। इनका साफ कहना था कि हार के लिए नेताओें की गुटबाजी जिम्मेदार है। पार्टी कार्यकर्ता मकसूद अली ने कहा कि जिले की मुख्यमंत्री ने अनदेखी की है।

हावी अफसर अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। एक अन्य नेता द्वारा टोके जाने से बहस बढ़ गई। पार्टी के इंतजार हुसैन, योगेश मेहंदीरत्ता, परमजीत सिंह ने जमकर भड़ास निकाली। कुछ नेताओें ने बीचबचाव कर गर्म माहौल को शांत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं की अनदेखी व विकास कार्यों मेें इलाके की उपेक्षा का मुद्दा छाया रहा।

बैठक में पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के कई कारण रहे हैं। भाजपा के मजबूत प्रचार तंत्र से भी जनता का रुख पलटा है। इसके सरकार द्वारा किए गए कामों को जनता तक अच्छी तरह से पहुंचाने में पीछे रहे गए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार जीत चलती रहती है। इससे निराश होने की जरूरत नहीं हैं। मतभेद भुलाकर सभी को पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे सात जून को जिले में होने कार्यकर्ता सम्मेलन जिसमें  मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर भाग लेंगे को कामयाब बनाए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव भूपाल भाटी, पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव सतपाल कौशिक, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. कृष्णा पंडित, एचपीसीसी के पूर्व सदस्य सुरेश डांढा, जाकिर हुसैन, देवेंद्र चावला, नरेश कंबोज, पूर्व हलका प्रधान राजपाल खरकाली, राजकुमार खुर्दबन, राजबाला चौधरी, शिवकुमार ससौली, राजेश कटारिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन को कामयाब करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें