फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुरादा फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति

Wed, 05 Mar 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में सब्जी मंडी के नजदीक स्थित खरबंदा बुरादा फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लग गई। इससे लाखों रुपये का बुरादा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने 12 से गाड़ियों की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण स्पार्किंग बताया जा रहा है। दिल्ली निवासी अशोक खरबंदा की औद्योगिक क्षेत्र में खरबंदा बुरादा नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में बुरादा पिसाई का काम होता है। इसके बाद यहां से बुरादा लोड होकर अन्य स्थानों पर सप्लाई होती है।
विज्ञापन

मंगलवार को बुरादा पिसाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान अचानक स्पार्किंग हुई। इससे फैक्टरी में आग लग गई। कर्मचारियों ने यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान आग और भड़क गई।
इस पर कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और फैक्टरी के मालिक अशोक खरबंदा को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक फैक्टरी में पड़े बुरादे में पूरी तरह से लग चुकी थी।
विज्ञापन

दमकल विभाग की 12 से अधिक गाड़ियां ने मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि आग की तपिश काफी दूर तक महसूस की जा रही थी। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग लगने से लाखों रुपये का बुरादा, मशीनरी व अन्य सामान जलकर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें