शहर की वीआईपी कॉलोनी हुडा सेक्टर-17 में झपटमारों ने चेन छीन ली।
महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा होगी, लेकिन तब तक झपटमार फरार हो चुके थे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ स्नेचिंग का मामला दर्ज कर लिया है।
हुडा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बुखारी निवासी मीनाक्षी ने बताया कि वह किसी काम से हुडा सेक्टर-17 में आई थी। शाम करीब सवा चार बजे वह सेक्टर की सड़क से जा रही थी।
इस दौरान बाइक सवार युवक पीछे से आया और उसके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर अन्य लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर नाकाबंदी करवा दी। लेकिन झपटमार का कोई सुराग नहीं लग पाया।