हरियाणा बोर्ड की 12 व 13 नवंबर को होने वाली एचटेट की परीक्षा पंचायत और जिला परिषद चुनाव के चलते कुछ दिन के लिए स्थगित कर दी गई हैं। बोर्ड ने चुनाव को देखते हुए अब यह परीक्षा दिसंबर में करवाने का निर्णय लिया है। दिसंबर में परीक्षा के लिए अभी तिथि जारी नहीं की गई है। इसके लिए बोर्ड का अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। बोर्ड की ओर से पत्र जारी कर जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया गया है।
हरियाणा बोर्ड की ओर से अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल तीन व चार नवंबर तक स्थगित कर दी गई है। हरियाणा बोर्ड ने पत्र से सभी जिला अधिकारियों को इसकी सूचना जारी की है। यह परीक्षा 12 व 13 नवंबर को होनी थी, लेकिन पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए इसकी तिथि बढ़ा दी है। 12 नवंबर को प्रदेश में दूसरे चरण के पंचायत व जिप चुनाव हैं। पंचायत चुनाव एचटैट परीक्षा एक ही दिन पड़ गई थी। इसलिए परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव ने जारी पत्र में बताया कि सरकार की ओर से निर्देश मिलने के बाद परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी। जिसकी सूचना विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों व जिला शिक्षा अधिकारियों को दी जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा पूरे प्रदेश में होनी थी। जिसमें प्रदेशभर से 305717 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बारे उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि बोर्ड ने नवंबर में एचटेट परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा दिसंबर में होगी, लेकिन अभी इसकी तिथि जारी नहीं की गई है। तिथि जारी होने के बाद परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।