फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी-सीवरेज का बिल तीन दिन में न भरा तो बकायेदारों के कनेक्शन काटेगा एचएसवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पानी और सीवरेज का बिल अदा न करने वालों पर अब कार्रवाई होगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस थमाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इतना ही नहीं बिल की अदायगी के लिए तीन दिन की मोहलत दी है। इन तीन दिनों में बिल का बकाया भुगतान न किया तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

तीनों सेक्टर (15, 17, 18), एचएसवीपी की कामर्शियल बेल्ट, शॉपिंग कांप्लेक्स और डिस्ट्रिक्ट सब सेंटर में पानी-सीवरेज बिलों के बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। क्योंकि यहां ऐसे बहुत से संपत्ति मालिक ऐसे हैं, जिन पर दो से पांच वर्षों तक के दो हजार से लेकर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये तक के बिल बकाया हैं। ऐसे एक हजार बकायेदारों की सूची तैयार कर विभाग ने नोटिस थमाने शुरू कर दिए हैं। इसमें बकायेदारों को बिल अदायगी के लिए तीन दिन की मोहलत विभाग ने दी है। ऐसा न करने वालों पर अब कार्रवाई होनी तय है। उल्लेखनीय है कि सेक्टर-15, 17, 18, ये तीनों हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत आ चुके हैं, पर यहां पानी व सीवरेज का काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास है। इसी तरह यहां कामर्शियल बेल्ट, शॉपिंग कांप्लेक्स व डिस्ट्रिक सब सेंटर में भी पानी व सीवरेज का काम हुडा के अंतर्गत है।
नोटिस में मोटी रकम बकाया देख हुए दंग
नोटिस कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली मची है। कई बकायेदार नोटिस देख दंग हैं, क्योंकि कई की वर्षों के बिलों की बकाया राशि 50 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक है। जिसे भरने के लिए नोटिस में तीन दिन का समय है, अन्यथा हुडा की ओर से कनेक्शन काटने की चेतावनी है। ऐसे में कई बकायेदार इतने कम समय में इतनी बड़ी रकम का प्रबंध करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं, वहीं कई भुगतान के लिए बकाया राशि का प्रबंध करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एक हजार में 550 को दे चुके नोटिस, 250 ने बकाया जमा कराया
एचएसवीपी के जेई रोहित ने बताया कि करीब एक हजार बकायेदारों की सूची तैयार की थी। इनमें से करीब 550 को नोटिस दिए जा चुके हैं और लगभग 250 ने अपने बकाया भी जमा कर दिए हैं। बाकी बचे बकायेदारों को भी नोटिस दिए जाएंगे। नोटिस मिलने के बाद यदि तीन दिन के भीतर बकायेदार अपने बिल की अदायगी नहीं करता तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसलिए बकायेदारों से अपील है कि अपने बकाया बिलों का भुगतान समय से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें