यमुनानगर। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में शिक्षक के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों को शुरू कर दी है। शिकायत में हरवंशपुरा निवासी महेंद्र नागपाल ने बताया कि वह पंचकूला में गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत हैं और अपनी माता के साथ वहीं रहते हैं। यमुनानगर में उनका मकान है, जो बंद रहता है। तीन मार्च को वह यमुनानगर स्थित घर पहुंचे तो अंदर वाले कमरे का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे करीब चार हजार रुपये और सोने की बालियां, झुमके, टॉप्स, चांदी के कड़े और पाजेब चोरी थी। पुलिस का कहना आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद