यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव देवला निवासी सूरज को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से 315 बोर का कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना पर आरोपी को गांव टापू माजरी के रकबे से काबू किया है। आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद