फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होटल प्रबंधन संस्थान के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Feb 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। वेतन के लिए होटल प्रबंधन संस्थान के कर्मचारियों का प्रदर्शन 26वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके लिए वे 15 जनवरी से हड़ताल पर हैं।
इस दौरान कमल दहिया असिस्टेंट लेक्चरर, मुकेश कुमार असिस्टेंट लेक्चरर, वीरेंद्र लेखाकार, रेखा रानी लाइब्रेरियन ने बताया कि उनकी हड़ताल वेतन मिलने तक जारी रहेगी। हड़ताल के चलते शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे नौ महीने का वेतन जारी करने को लेकर विभाग के अधिकारियों को प्रधानाचार्य से पत्राचार व व्यक्तिगत रूप से मिलकर गुहार लगा चुके हैं। इसके लिए पर्यटन मंत्री कंवर पाल से चंडीगढ़ में गुहार लगाई। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि नौ महीने से वे वेतन के लिए अधिकारियों व कार्यालयों के धक्के खा रहे हैं। उनका घर का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। बच्चाें की फीस जमा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके चलते वे आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। प्रबंधन व सरकार इस पर गंभीरता से काम करे और उनका वेतन जारी करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें