बिलासपुर बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय दंपती के बैग से उनके पर्स चोरी हो गए। व्यक्ति के पर्स में 80 हजार रुपये व दस्तावेज और उसकी पत्नी के पर्स में पांच हजार रुपये व अन्य सामान था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुगलवाली निवासी राम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह और उसकी पत्नी पुष्पा रानी मुगलवाली जाने के लिए बिलासपुर बस स्टैंड से बस में बैठे थे। शिव चौक बिलासपुर के पास बस में जब वह टिकट लेने लगे तो बैग से उसका व उसकी पत्नी के पर्स गायब थे। उसके पर्स में आधार गार्ड, एटीएम, 80 हजार रुपये व अन्य दस्तावेज थे। इसके लिए उसकी पत्नी के पर्स में पांच हजार रुपये, एटीएम, आधार कार्ड व अन्य सामान था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।