फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल संचालिका की हीरे की दो अंगूठियां चोरी

Sat, 21 Dec 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के मसीह अस्पताल के मालिक डॉ. आरके मसीह के घर से टेबल पर रखी हीरे की दो अंगूठियां चोरी हो गई। अंगूठियां चुराने का आरोप घर के नौकर अंकित पर लगा है। नौकर घर से गायब है। डॉ. मसीह ने कुछ दिन पहले ही एक एजेंसी के माध्यम से नौकर को घर के काम के लिए नौकरी पर रखा था। शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

डॉ. आरके मसीह की पत्नी सुमन मसीह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति मसीह अस्पताल यमुनानगर के मालिक है। वे दोनों मसीह अस्पताल में बतौर डाक्टर काम करते हैं। 14 दिसंबर को उन्होंने लक्की सिक्योरिटी सर्विस के माध्यम से अंकित नाम के लड़के को घर के काम के लिए नौकरी पर रखा था। वह घर में ही बने अलग कमरे में रहता था। रात को सोने से पहले उसने अपने हाथ से दो हीरे की अंगूठियों को निकालकर बेड के पास ही टेबल पर रख दिया था।
सुबह नौ बजे उसका नौकर अंकित चाय लेकर कमरे में आया और चाय टेबल पर रखकर चला गया। जब उसने चाय पीते समय अपनी अंगूठियां देखी तो दोनों अंगूठियां टेबल से गायब थी। इस बारे में पूछने के लिए जब वह अंकित के कमरे में गई तो वह भी घर से गायब मिला। अपने स्तर पर उन्होंने अंकित की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। आरोप है कि नौकर अंकित ने ही उसकी डायमंड की दो अंगूठियां चोरी की है। दोनों अंगूठियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये थी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी नौकर अंकित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पैतृक गांव गया था व्यक्ति, चोरों ने घर में की चोरी : मॉडल टाउन निवासी शिव सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से अल्मोड़ा नैनीताल का रहने वाला है। यहां करीब दो साल से वह किराए पर रहता है। 11 दिसंबर को वह घर का ताला लगाकर अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा गया था। शाम करीब छह बजे वहां से वापस आया। उसने घर के गेट का ताला खोला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर घर से दस हजार रुपये, सीसीटीवी का सैट ऑफ बॉक्स, वाईफाई राउटर आदि गायब था। शहर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें