फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पैक्स केंद्र पर ताला लगा धरने पर बैठे किसान

Thu, 02 Nov 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। किसानों को यूरिया के साथ न चाहते हुए भी नैनो यूरिया सल्फर जिंक देने पर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के पदाधिकारियों व किसानों ने पैक्स केंद्र गुंदियाना पर ताला लगा दिया। साथ ही धरना देकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
भाकियू प्रदेश संयोजक बाबूराम गुंदियाना व जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि खाद एजेंसियां किसानों को लूटने का काम कर रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार कोई भी पैक्स केंद्र यूरिया खाद के साथ किसी भी कंपनी का प्रोडक्ट जबरदस्ती नहीं देगा। सरकारी पैक्स केंद्र पर यूरिया के साथ नैनो यूरिया सल्फर जिंक जबरदस्ती दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके रोष में पैक्स केंद्र गुंदियाना पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों को फैक्स मैनेजर ने किसानों को आश्वासन दिया कि यूरिया बिना किसी प्रोडक्ट के भी ले सकते हैं। इसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके जोगिंदर, मोहनलाल, नवाब सिंह, बलविंदर, सुखदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें