फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अकबरपुर में अधूरे सीएचसी भवन का काम पूरा होने की बढ़ी आस

Mon, 07 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वतीनगर खंड के अकबरपुर गांव में अधूरे पड़े 30 बेड के सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके पीडब्ल्यूडी ने नए सिरे से निविदा लगाकर एजेंसी को काम आवंटित कर दिया है। अगले सप्ताह तक सीएचसी का कार्य शुरू हो जाएगा।
अधूरे भवन को पूरा करने पर करीब सवार तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। भवन पूरा होने के बाद यहां डॉक्टरों व स्टाफ की तैनाती होगी। इससे ग्रामीणों स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर दराज की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीएचसी निर्माण का आधा काम कर चुके ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किए जाने के बाद दो साल से इसका काम बंद पड़ा है। अकबरपुर गांव में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में सीएचसी का नया भवन बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

2019 में इसके लिए 5.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली। 4.94 करोड़ रुपये में वर्क एग्रीमेंट होने के बाद ठेकेदार ने मार्च 2020 में सीएचसी के नए भवन का निर्माण शुरू कर दिया।
आरोप है कि ठेकेदार ने अन्य जगह पर भी कोई काम शुरू कर रखा था। जिस कारण वह सीएचसी का निर्माण पूरा नहीं कर सका। इससे दो साल से काम अधर में लटका पड़ा है। ठेकेदार ने पिलर खड़े करके ऊपर लेंटर डाल दिया। उस समय तक करीब 1.99 करोड़ रुपये स्वास्थ्य विभाग इसके लिए जारी कर चुका था। ग्रामीण अपने आप को इसलिए भी ठगा सा महसूस कर रहे थे क्योंकि सीएचसी के लिए पंचायत की जमीन भी चली गई और इसका निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया।
दवा लेने जाना पड़ता है कई किलो दूरअकबरपुर गांव में फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सब सेंटर चलाया जा रहा है। इस सेंटर में लोगों को बुखार, बदन दर्द समेत अन्य छोटी-मोटी बीमारी की दवा ही मिल पाती है। इसके आगे का उपचार कराने के लिए उन्हें सरस्वतीनगर या फिर यमुनानगर के अस्पताल में आना पड़ता है. जो कई किलोमीटर दूर पड़ता है।
विज्ञापन

इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। काफी समय से लोगों द्वारा इसका निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की जा रही थी।
अकबरपुर में 30 बेड की सीएचसी का नया भवन बनना है। इसका आधा काम पहले हो चुका है। अब काम पूरा करने के लिए दोबारा टेंडर लगाया था। पीडब्ल्यूडी ने एजेंसी को वर्क अलॉट कर दिया है। अगले सप्ताह तक काम शुरू हो जाएगा।

- डॉ. पुनीत कालड़ा, जिला सूचना अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें