जगाधरी। अंसल टाउन में घर से दिन के समय ही पांच टोटियां, टावल स्टैंड, एक वास बेसिन, दो गीजर चोरी हो गए। शिकायत पर थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह अंसल टाउन में उनके घर से उक्त सामान चोरी हो गया। घटना के समय वह घर से बाहर थे, जहां से लौटने पर चोरी का पता चला। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है। संवाद