फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हुड्डा ने पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
अंबाला लोकसभा के सांसद वरुण चौधरी को सांत्वना देते नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र - फोटो : Department
विज्ञापन
सरकार पर साधा निशाना, बोले- हरियाणा को पूर्णकालिक मुख्यमंत्री की आवश्यकता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को अंबाला पहुंचकर पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना को अंतिम विदाई दी। उन्होंने मुलाना के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया। हुड्डा ने कहा कि फूलचंद का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। वे एक कुशल संगठनकर्ता और अनुभवी प्रशासक थे। प्रदेश की तरक्की और संगठन की मजबूती में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
इसके बाद भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस समय एक पूर्णकालिक मुख्यमंत्री की आवश्यकता है। पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने आरोप लगाया कि मौजूदा मुख्यमंत्री हरियाणा से अधिक पंजाब में सक्रिय रहते हैं। वे पंजाब में चुनावी वादे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सुविधाओं के लिए तरस रहे : भूपेंद्र
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का दावा कर रहे हैं। जबकि हरियाणा में जनता और किसान इन सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि गन्ना किसान उचित मूल्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश को अस्थायी व्यवस्था के तहत चलाया जा रहा है। यह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती जैसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें