फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिजनों को किया सम्मानित

Sun, 25 Oct 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बलिदानी अजायब सिंह के परिजनों को सम्मानित करते डीएसपी। प्रवक्ता - फोटो : Videograb
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बलिदानी पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए शनिवार को जिला पुलिस की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बलिदानियों के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज और आने वाली पीढ़ियों को शहीद पुलिसकर्मियों की बहादुरी और बलिदान से अवगत कराना है। इसी कड़ी में डीएसपी रजत गुलिया, वेलफेयर इंस्पेक्टर कुसुम बाला और अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहीद मुख्य सिपाही कर्ण सिंह के घर पहुंचकर परिवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कर्ण सिंह थाना थाना व्यासपुर में तैनात थे। 30 अगस्त 1990 को उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी हथियारों के साथ गांव मारवा खुर्द के गुरुद्वारे में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर वह मुख्य सिपाही सतबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मुठभेड़ के दौरान कर्ण सिंह बलिदान हो गए।
विज्ञापन

इसी प्रकार डीएसपी रमेश कुमार, थाना साढौरा प्रभारी लखविंदर सिंह, वेलफेयर इंस्पेक्टर कुसुम बाला और अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहीद मुख्य सिपाही अजायब सिंह के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार को सम्मानित किया। अजायब सिंह हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के वीवीआईपी गेट पर तैनात थे। आतंकवादियों की ओर से किए गए मानव बम विस्फोट में वह कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए थे। इस घटना में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की भी मौत हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें