राजकीय कॉलेज छछरौली में विजेता को सम्मानित करते प्राचार्य। संस्थान
छछरौली। मुकुंद लाल नेशनल कॉलेज यमुनानगर के अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय इंटर कॉलेज लिटरेरी कार्निवल-2026 में राजकीय महाविद्यालय छछरौली बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अमितोज सिंह ने डिक्लेमेशन में प्रथम और कविता पाठ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की ओर से बीए प्रथम वर्ष की नवजोत, बीएससी प्रथम वर्ष की खुशी और बीएससी तृतीय वर्ष के अमितोज सिंह ने भाग लिया। प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा ने अमितोज सिंह को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष अशोक बंसल, टैगोर लिटरेरी सोसायटी के समन्वयक राजबीर और सदस्य डॉ. रितु ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद