अभिभावकों को विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट बताते अध्यापक। प्रवक्ता
यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सोमवार को बीबीए, बीसीए, एमबीए और एमसीए के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान में आयोजित बैठक में करीब 297 अभिभावकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों के प्रदर्शन, उपस्थिति, कक्षा में सहभागिता, अनुशासन और व्यवहार संबंधी पहलुओं की जानकारी दी। कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर डॉ. शैली गुप्ता ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, व्यावहारिक कौशल और नैतिक मूल्यों के विकास के लिए भी प्रयासरत है। संवाद