अपने कार्यालय में कर्मचारियों को सम्मानित करतीं महापौर। प्रवक्ता
यमुनानगर। जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और होमगार्ड प्रभारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, जनजागरूकता और निगम के विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नगर निगम और अमांश वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से वीरवार को महापौर कार्यालय में हुए समारोह में महापौर सुमन बहमनी और सोसायटी की संस्थापक अमरजीत कौर संधू ने सराहनीय कार्य करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अमांश वेलफेयर सोसायटी की संस्थापक अमरजीत कौर संधू ने कहा कि संस्था निगम के साथ मिलकर शहर की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और पौधारोपण जैसे विषयों पर काम कर रही है। संवाद