फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वारंट लेकर गए होमगार्ड पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सारण गांव में वारंट लेकर गए होमगार्ड पर आरोपी व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मसाना रांगडान निवासी कंवरपाल ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होमगार्ड है और उसकी ड्यूटी थाना छप्पर में है। वीरवार को वह कोर्ट से सारण निवासी पवन कुमार का वारंट लेकर उसके घर पर गया था। वह अपने घर पर था। जब उसने आरोपी को देखकर थाने में फोन किया तो पवन ने उस पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें