फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर दंपति पर फायरिंग, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। उमरी गांव में शुक्रवार की शाम बाइक पर दो युवकों ने घर में घुसकर दंपती पर कई राउंड फायरिंग की। इस हमले में गोली लगने से पति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला के पेट और बाजू में गोली लगने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद उजाला सिग्नस अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त सुभाष कुमार-45 के रूप में हुई है। सुभाष पहले ट्रक चालक था और मामला रंजिश का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम करीब छह बजे सुभाष अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद था। इस दौरान बाइक पर आए दो युवक उसके घर में आए। बाहर युवकों को देखकर सुभाष की पत्नी सुमन उनसे पूछताछ करने के लिए गई। तब उनमें से युवक ने सुभाष से बातचीत करने के लिए उसे बाहर बुलाने को कहा। सुमन ने आवाज देकर अपने पति सुभाष को पास बुला लिया। बाहर आते ही एक युवक ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही सुभाष जमीन पर गिर गया। तभी युवक ने महिला पर भी गोलियां दाग दी। एक गोली सुमन के पेट और दूसरी उसकी बाजू में जाकर लगी। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक पर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर उनके बच्चे मौके पर पहुंचे तथा आस-पड़ाेस की मदद से दोनों को लहूलुहान अवस्था में उजाला सिग्नस अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान सुभाष की मौत हो गई, जबकि महिला को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रंजिश का बताया जा रहा मामला
पुलिस के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले सुभाष के बच्चों का कुरुक्षेत्र के युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। बच्चों ने भी आरोपी युवकों पर ही फायरिंग का शक जताया है। विदित हो कि सुभाष की बड़ी बेटी और बेटा थियेटर करते हैं तथा एक छोटा बेटा स्कूल जाता है। इससे पहले एक दुर्घटना के बाद सुभाष ने ड्राइवरी छोड़कर पुश्तैनी मिट्टी के बर्तन बनाने का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना सदर थानेसर प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गोली लगने से सुभाष की मौत हो चुकी है। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस ने जख्मी महिला सुमन के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस गहनता से घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें