फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिलेगा किसान प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन दिलाएगा समय

Sun, 20 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जगादरी
विज्ञापन
किसान - फोटो : buerue
विज्ञापन
बाईपास निर्माण कार्य रुकवाने गए किसानों की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम उन्हेें रिहा कर दिया। शनिवार को ये किसान दोबारा सुढल गांव में इकट्ठा हुए और बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए। एसडीएम ने मौके पर आकर किसानों से बातचीत की। करीब ढाई घंटे की बातचीत के बाद किसान इस मसले पर मुख्यमंत्री से मिलने पर राजी हो गए। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सुढल गांव में किसान एकत्रित हुए और जिला प्रशासन द्वारा किसानों की गिरफ्तारी की कार्रवाई पर रोष जताया। किसानों ने पंचायत में आगामी आंदोलन और उनके सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की। पंचायत की सूचना मिलने पर दोपहर को एसडीएम जगाधरी प्रेमचंद गांगल, डीएसपी जगाधरी राजिंद्र कुमार व तहसीलदार दर्शन लाल किसानों से बातचीत करने के लिए गांव में पहुंचे।
किसान नेता संगठन सचिव हरपाल सुढल, मंडल अध्यक्ष बाबू राम गुंदयानी, जिलाध्यक्ष संजू गुंदयानी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल, बीर राम गलोली, मेवा राम गोलनपुर, प्रदेश सलाहकार कर्म सिंह, प्रेस सचिव राकेश बैंस समेत कई किसानों ने अधिकारियों से बातचीत की और उनके सामने समस्याएं रखीं। एक घंटे बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी पहुंच गए। ढाई घंटे तक अधिकारियों व किसान नेताओं में बातचीत चलती रही।
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों को बताया कि जिले में धार-144 लगी हुई है, ऐसे में एक जगह पर किसान एकत्रित नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मामला आर्बिटेटर की कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन किसान अपना पक्ष उनकी कोर्ट में नहीं रख रहे हैं। सात तारीख से वे खुद कोर्ट में जा रहे हैं, लेकिन किसान नहीं पहुंच रहे। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर किसान प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलें और उनके सामने अपनी मांगे रखें। मुख्यमंत्री से मिलने का समय सोमवार को दिला दिया जाएगा। साथ ही आर्बिटेटर की कोर्ट में विचाराधीन केस में भी किसान अपना पक्ष मजबूती से रखें। उनके इस आश्वासन पर किसान नेता मान गए और पंचायत खत्म करने का निर्णय ले लिया।

सीएम से मिलेंगे, प्रशासन करवाएगा मुलाकात : हरपाल
भारतीय किसान यूनियन के संगठन सचिव हरपाल सुढल ने बताया किसान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। सोमवार को प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिला जाएगा। इसके बाद ही आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से समय लेकर सूचित किया जाएगा : एसडीएम
एसडीएम प्रेमचंद ने बताया कि किसानों को समझाया गया कि धारा 144 लगी हुई है, इसका उल्लंघन न करें। कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री से समय लेकर किसानों को सूचित कर किया जाएगा। किसान को बताया गया कि आर्बिटेटर में जल्द सुनवाई के लिए एप्लीकेशन लगा दें, जिससे सुनवाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन

फोटो नंबर-27,28,29
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें