फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बगल में सूखे पेड़, तारों पर गिरती हैं टहनियां

Sun, 20 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जगादरी
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : buerue
विज्ञापन
 सिविल लाइन पर सेंट थामस स्कूल के पास तथा रेस्ट हाउस रोड पर खड़े सूखे पेड़ों की वजह से नौनिहालों की जान खतरे में है। आए दिन पेड़ों की सूखी हटनी टूटकर वहां से गुजर रही बिजली की तारों पर गिर जाती हैं। तारों से निकलने वाली चिंगारी के कारण नौनिहाल तो भयभीत हैं, साथ ही अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ीं हुईं हैं। क्षेत्रवासी सूखे पड़ों को कटवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रशासन इसके प्रति गंभीर नजर नहीं आत।  
विज्ञापन

सिविल लाइन पर सेंट थॉमस स्कूल में रोजाना सैकड़ों नौनिहाल पढ़ने जाते हैं, जो कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड व सिविल लाइन से होकर गुजरते हैं।

इसके अलावा इन दोनों सड़कों पर दिन-रात वाहनों का आवागमन लगा रहता है। स्कूल के पास व पीडब्ल्यूडी रोड पर कई सूखे पेड़ खड़े हुए हैं। जिनकी वजह से नौनिहालों व क्षेत्रवासियों परेशानी बनी रहती है। क्षेत्रवासी सुभाष गोयल, राजीव कुमार, राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों एक सूखे पेड़ की मोटी टहनी टूटकर वहां से गुजर रही बिजली की तारों पर गिर गई। जिस कारण काफी देर तक चिंगारियां निकलती रहीं। गनीमत यह रही कि उस समय नीचे से गुजर रहे नौनिहाल इसकी चपेट में नहीं आए, लेकिन वहां मौजूद सभी अभिभावक व नौनिहाल सहम गए। गोयल के मुताबिक एक बार पेड़ की सूखी टहनी टूट कर सड़क से गुजर रही लड़की व बच्चे पर गिर गई, जिस कारण वे दोनों चोटिल हो गए। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को फोन कर लाइट को बंद करवाया और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया।  

छत पर गिर गया सूखा पेड़
पिछले दिनों आईं आंधी के दौरान इसी रोड स्थित पुराने कोआपरेटिव बैंक की छत पर एक सूखा पेड़ गिर गया। हालांकि छत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अगर यह पेड़ सड़क की ओर गिर जाता, तो जान-माल का नुकसान लाजमी था। गौरतलब है कि करीब तीन साल पहले मॉडल टाउन में सूखा पेड़ गिरने की वजह से एक ठेकेदार की मौत हो गई थी। जो अपनी बाइक पर आजाद नगर में मजदूरों को लेने के लिए जा रहा था। अभी वह घर से कुछ दूर ही पहुंचा था कि आंधी में गिरे पेड़ की वजह से वह नीचे दब गया।
विज्ञापन

6 महीने से नहीं हुई रोड सेफ्टी की मीटिंग
डिस्ट्रिक रोड सेफ्टी कमेटी के कोआर्डिनेटर सुशील आर्य के मुताबिक पिछले छह महीने से जिले में रोड सेफ्टी की मीटिंग नहीं बुलाई गई है। जिस वह से जगह जगह खड़े सूखे पेड़ लोगों के लिए हादसे का सबब बन रहे हैं। सूखे पेड़ों से संबंधित जानकारी को उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में लाया। जिसके उपरांत हरकत में आए प्रशासन ने उनकी सुध ली है। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन व रेस्ट हाउस रोड पर खड़े पेड़ नगर निगम व वन विभाग के तहत आते हैं, जिन्हें काटने की जिम्मेदारी उन्हीं विभागों की है।

शिकायत मिलने के बाद की जाएगी कार्रवाई : डीएफओ
डीएफओ टेरीटोरियल रविंद्र धनखड़ का कहना है कि सूखे पेड़ की कटाई से संबंधित शिकायत मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई में लाई जाएगी। जल्द ही कर्मचारियों को सिविल लाइन व रेस्ट हाउस रोड भेजकर जांच करवाई जाएगी कि सूखे पेड़ उनके दायरे में है या फिर नगर निगम के।

जो भी वाजिब होगा, वह कार्रवाई करेंगे : एक्सईएन नगर निगम के एक्सईएन रमेश मढ़ान का कहना है कि सिविल लाइन पर सेंट थॉमस स्कूल के पास खड़े सूखे पेड़ के बारे में फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। जल्द ही क्षेत्र में कर्मचारी भेजकर मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि पेड़ नगर निगम के हुए तो उन्हें कटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें