फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमांशु ने जीता स्वर्ण

Thu, 15 Oct 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी के साथ ​शिक्षक। संस्थान - फोटो : samvad
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के विद्यार्थी हिमांशु ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और खेल विभाग के सदस्यों ने हिमांशु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने कहा कि हिमांशु की उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना विकसित करते हैं। कॉलेज प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय विज और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमरजीत सिंह ने भी हिमांशु को बधाई दी। कॉलेज अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर, प्रो. धीरज, युवराज और स्वाति ने भी हिमांशु को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें