फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिमानी ने पाया प्रथम स्थान

Fri, 06 Feb 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टर का अवलोकन करते मुख्याति​​थि। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल काॅलेज में जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इसमें पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग में हिमानी, ऋधिमा और दीक्षा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। वहीं, नारा लेखन में अशप्रीत, ऋषि और तुलिका विजेता रहे।
कार्यक्रम कॉलेज के रेड रिबन क्लब, यूथ रेडक्रॉस क्लब, एनडीएलआई क्लब व नेशनल टास्क फोर्स ऑन मेंटल हेल्थ व सुसाइड प्रिवेंशन प्रकोष्ठ की ओर से जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इसमें एचआईवी/एड्स रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ईएसआई अस्पताल से अंकित व काजल मुख्य वक्ता रहे। अंकित ने एचआईवी/एड्स पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स से संबंधित नेशनल टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 व नाको एड्स एप्लीकेशन के बारे में बताया। इसकी मदद से वे एड्स से जुड़ी सभी शंकाओं का समाधन पा सकते हैं। इसके बाद लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन अंकित और काजल ने किया।
विज्ञापन

उपनागरिक अस्पताल की मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता लुभांशी, बॉक्सिंग कोच अनिल, योग कोच प्रीति व योग कोच अयोध्या ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डाॅ. मनोहर गोयल ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया। इस दौरान डाॅ. सुनीता सिकरी, डाॅ. नित्या कौशिक, डाॅ. राहुल सिंह, डाॅ. रामेश्वर ग्रोच सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें