फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोर के आरोपी गिरफ्तार दो बाइक बरामद

Thu, 05 Feb 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर कलानौर होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाला है। इस सूचना के आधार पर टीम का गठन कर नाकाबंदी के बाद युवक को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। टीम ने उसे रोककर जांच की, तो मोटरसाइकिल के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। उक्त मोटरसाइकिल चोरी की निकली। आरोपी ने स्वीकार किया कि यह बाइक उसने 14 जनवरी को गांव करेहड़ा से चोरी की थी। आरोपी की पहचान मधु कॉलोनी चिट्टा मंदिर रोड निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई। आरोपी से चोरी की एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दूसरी बाइक 20 दिसंबर को जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर से चोरी की थी। आरोपी पर पूर्व में भी चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें