यमुनानगर/रादौर।
सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव धौंड़ंग और जुब्बल के बीच हुई
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बच्चे और महिला सहित पांच
लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर जाम की
स्थिति बन गई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और
यातायात को सुचारु करवाया। जानकारी के अनुसार यमुनानगर से रादौर की ओर जा
रही एक कार की गांव धौंड़ंग और जुब्बल के बीच रादौर से यमुनानगर की ओर आ
रही टाटा सूमो से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में कार सवार एक व्यक्ति
की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल हिमाचल
प्रदेश के बताए जा रहे हैं, वहीं टाटा सूमो के चालक उत्तरप्रदेश के सरसावा
निवासी अमित के अलावा उसमें सवार स्वीटी कत्याल, नंदिनी और केशव गंभीर रूप
से घायल हो गए। सभी घायलाें को अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार घायल का
गाबा अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।