फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल में डेंगू के सर्वाधिक केस, अब तक मिले 301 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डेंगू के बढ़ते मामलों ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को आए 12 नए केसों के साथ
विज्ञापन

जिले में अब डेंगू के 313 केस हो गए हैं, जो पिछले सात साल में सर्वाधिक है। गत वर्ष जिले में डेंगू के 241 केस मिले थे, परंतु इस साल तो अक्तूबर माह के भी छह दिन पड़े हैं और मरीजों का आंकड़ा 313 तक पहुंच गया है। इससे ग्रस्त मरीजों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है, क्योंकि डेंगू के जो सैंपल जांच के लिए भेजे हुए हैं उनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं। प्रतापनगर के सीएचसी में तो डेंगू के मरीजों का उपचार उनके बेड पर मच्छरदानी लगाकर किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अब तक 225217 घरों का रैपिड फीवर सर्वे किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह है कि डेंगू के साथ-साथ मलेरिया के केस नहीं बढ़ रहे। इस साल मलेरिया का केवल एक ही केस मिला है। यह केस भी जुलाई माह में मिला था। एक जनवरी से अब तक जिला मलेरिया अधिकारी की टीम 10 लाख 12010 लोगों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज चुकी है। इसके अलावा चिकनगुनिया के भी 29 सैंपल लिए गए थे जिनमें से दो की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षण मिलते-जुलते हैं। दोनों ही मामलों में तेज बुखार व जोड़ों में दर्द होता है। अब तक डेंगू के 3550 संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच में भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 313 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। अब तक 2986 घरों में जांच के दौरान मच्छर का लारवा मिल चुका है। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में लारवा मिलना भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहा है। लारवा मिलने पर संबंधित विभाग व घर के सदस्य को नोटिस जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फॉगिंग करवा रहे हैं: डॉ. सुुशीला सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 313 केस मिल चुके हैं। कुछ सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जहां पर डेंगू के केस मिल रहे हैं वहां पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों से अपील है कि वह अपने घरों में खाली बर्तनों में पानी जमा न होने दें। घर में साफ सफाई रखें।
------
जिले में डेंगू व मलेरिया का सात वर्षों का आंकड़ा:
वर्ष - मलेरिया - डेंगू .
2016- 503 - 65
2017- 266- 70
2018- 94 - 42
2019- 21 -51
2020- 03- 36
2021 - 04 - 241
2022- 01 - 313 अब तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें