फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर के आंगन में गिरी हाईटेंशन तार

Thu, 28 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर की ओड कॉलोनी में घर में गिरी टूटी बिजली की तार दिखाती महिला।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। शहर की ओड काॅलोनी में बुधवार सुबह 11 हजार केवी की तार टूट कर एक घर के बरामदे में गिर गई। जिससे मकान में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी बिजली निगम के कर्मचारियों की दी गई। बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार को ठीक किया। जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

मकान मालिक सोहनलाल, बिट्टू, सुमित, रजनी, रीटा, सीमा देवी ने बताया कि उनके घर के ऊपर से करतारपुर फीडर की तार गुजर रही है। ये तार बुधवार सुबह लगभग आठ बजे अचानक उनके आंगन में तार टूट कर गिर गई। वहीं एक सिरा उनकी दीवार पर अटक गया। जिससे उनके करंट महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि घर के ऊपर से गुजर रही तार को हटाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। जब तार टूटी तो उनका छोटा बच्चा आंगन से तभी घर के अंदर गया था। जिससे वह बाल-बाल बच गया। कस्बे के लोगों ने सरकार व प्रशासन से मकान के ऊपर से गुजर रही तार को जल्द हटाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें