फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाईवे पर कट लगाने के लिए पूर्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Thu, 28 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री सावित्री जिंदल को ज्ञापन सौंपते ब्लॉक प्रधान व अन्य।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रादौर। ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान पम्मी खेड़की ने बुधवार को सावित्री जिंदल को कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल के नाम ज्ञापन सौंपकर शामली-अंबाला हाईवे पर गजलाना में सड़क पर कट लगाने की मांग की है। जिससे गजलाना व आसपास के क्षेत्र के लोग हाईवे पर चढ़ने व उतरने के लिए इस्तेमाल कर सके। जिस पर सावित्री जिंदल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह सांसद नवीन जिंदल के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मामले से अवगत करवाकर उनकी मांग को पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन

सावित्री जिंदल को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि शामली-अंबाला हाईवे पर रादौर के बाद 30 किलोमीटर तक कोई कट नहीं है। ऐसे में लोगोंं को भारी दिक्कत का सामना करना पडे़गा। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि सरकार की ओर से शामली-अंबाला हाईवे पर गांव गजलाना के पास कट लगाकर हाईवे को इस्तेमाल करने की जनता को सुविधा दी जाए। जिससे हाईवे का क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें