गांव हाफिजपुर में
हाईटेंशन बिजली के तार टूटकर घर के ऊपर गिर गए। गनीमत रही कि इसमें कोई
हताहत नहीं हुआ। टूटे तार कई घंटों तक घर के ऊपर मौत बनकर झूलती रहा।
ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी बिजली कर्मचारी तार को उठाने नहीं
आए। मकान मालिक यूसफ का कहना है कि ये हाईटेंशन बिजली के तार उसके घर के
ऊपर से गुजर रहा है, जो मकान की छत से मिली हुई है।
इन तारों से रोजाना
चिंगारियां उठकर घर के आंगन में गिरती रहती है, जिसकी वजह से हर वक्त कुछ न
कुछ अनहोनी होने का डर सताता रहता है। यूसफ का कहना है कि घर के ऊपर से
गुजर रही इन तारों को बदलने के लिए कई बार बिजली निगम के एसडीओ को भी
निवेदन कर चुके हैं।
हर बार विभाग के अधिकारी झूठे आश्वासन देकर टाल देते
हैं। शनिवार सुबह भी इसी तरह ग्यारह हजार वोल्टेज की बिजली के तार टूटकर घर
के ऊपर गिर गई। इसकी चपेट में आने से परिवार बाल-बाल बच गया। ग्रामीण
जहागीर, कर्मबीर, जाकिर, आलिम ,जमीला और यासीन का कहना है कि घरों के ऊपर
से गुजर रही इस हाईटेंशन तार में चिंगारियां भी गिरती रहती है।