फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटा, बाल-बाल बचा परिवार

Sun, 15 Dec 2013 01:00 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हाफिजपुर में हाईटेंशन बिजली के तार टूटकर घर के ऊपर गिर गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। टूटे तार कई घंटों तक घर के ऊपर मौत बनकर झूलती रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी बिजली कर्मचारी तार को उठाने नहीं आए। मकान मालिक यूसफ का कहना है कि ये हाईटेंशन बिजली के तार उसके घर के ऊपर से गुजर रहा है, जो मकान की छत से मिली हुई है।

इन तारों से रोजाना चिंगारियां उठकर घर के आंगन में गिरती रहती है, जिसकी वजह से हर वक्त कुछ न कुछ अनहोनी होने का डर सताता रहता है। यूसफ का कहना है कि घर के ऊपर से गुजर रही इन तारों को बदलने के लिए कई बार बिजली निगम के एसडीओ को भी निवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


हर बार विभाग के अधिकारी झूठे आश्वासन देकर टाल देते हैं। शनिवार सुबह भी इसी तरह ग्यारह हजार वोल्टेज की बिजली के तार टूटकर घर के ऊपर गिर गई। इसकी चपेट में आने से परिवार बाल-बाल बच गया। ग्रामीण जहागीर, कर्मबीर, जाकिर, आलिम ,जमीला और यासीन का कहना है कि घरों के ऊपर से गुजर रही इस हाईटेंशन तार में चिंगारियां भी गिरती रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें