संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर की मरीना वॉक टाउनशिप में रविवार शाम मेलोडियंस सिंगर अवार्ड सीजन-टू का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में हेमा भुसाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5100 रुपये नकद व ट्रॉफी अपने नाम की।
मेयर सुमन बहमनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 15 के पार्षद मनु कृष्ण सिंगला उपस्थित रहे। द्वितीय स्थान पूजा रावत को 3100 रुपये व ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान राहुल को 2100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा टॉप-10 में शामिल अन्य सात प्रतिभागियों को भी 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में न केवल जगाधरी-यमुनानगर बल्कि पंचकूला, करनाल और कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए टॉप-20 गायकों ने अपनी गायकी का शानदार प्रदर्शन किया। जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुरीली प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में गायन प्रतियोगिता के साथ बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता और रस्साकसी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम के आयोजक मेलोडियंस क्लब के संस्थापक कुलदीप गोयल एवं धर्मवीर राठौर सहित क्लब के सभी सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मरीना वॉक के मालिक संजय चौधरी व प्रवीन चौधरी, सपन वरधानी, मोहित जैन, बिजेंद्र राणा, संजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।