फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Tue, 20 Jan 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अखंड हवन यज्ञ से पूर्व कलश यात्रा निकालतीं श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर 19 से 30 जनवरी तक 241 घंटे का अखंड मां बगलामुखी हवन नवकुंडीय यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ से पूर्व सोमवार काे श्री राधा कृष्ण मंदिर से खेड़ा मंदिर सेक्टर-17 स्थित यज्ञ स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में ढोल, बैंड के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। महिला संकीर्तन मंडल की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे विधि-विधान से यात्रा में भाग लिया। यात्रा में प्रियंक शर्मा, दविंद्र राणा, नरिंद्र राणा, जोगिंद्र पुनिया, श्रीकांत शर्मा, अधिवक्ता दीपक शर्मा, अधिवक्ता केवल कृष्ण सैनी, कृपाल सिंह, राम कुमार मोदी गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें