फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर में सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों पर रोक

Fri, 06 Nov 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में कपालमोचन मार्ग पर भारी वाहनों की वजह से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। त्योहारों के सीजन में बाजारों में उमड़ रही भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने व्यासपुर कस्बा में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कस्बे में डंपर, ट्रक और अन्य भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि इन वाहनों को केवल रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक ही कस्बे से गुजरने की अनुमति होगी। रणजीतपुर और प्रतापनगर के माइनिंग जोन से रोजाना सैकड़ों डंपर खनन सामग्री लेकर व्यासपुर से गुजरते हैं। नियमानुसार प्रतापनगर से खनन सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे के रास्ते जगाधरी और अंबाला की तरफ जाना चाहिए। लेकिन कम दूरी और टोल टैक्स बचाने के चक्कर में चालक प्रतापनगर से लेदी होते हुए व्यासपुर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

यहां से साढौरा, बराड़ा, शाहबाद और अंबाला की तरफ निकल जाते हैं। हाईवे से जाने पर इन वाहनों को गधौली टोल प्लाजा पर टोल देना पड़ता है। कस्बा निवासी विनोद कुमार, राजेश कुमार और जगतार ने बताया कि व्यासपुर में जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। त्योहारों के दौरान बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से स्थिति और खराब हो जाती है। शिव चौक से कपालमोचन मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार कस्बे के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में आधा घंटा तक लग जाता है। भारी वाहनों की आवाजाही से हादसों का खतरा भी बना रहता था।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन को किया सतर्क : एसडीएम
एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान लोगों को जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेशों का पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध सख्ती से लागू करवाया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें