फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी के पास दीपदान का विशेष महत्व : दीपक

Fri, 06 Nov 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री शिव खेड़ा मंदिर रामपुरा कॉलोनी में पूजा करने पहुंचीं महिलाएं। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री शिव खेड़ा मंदिर रामपुरा कॉलोनी में आयोजित कार्तिक महात्म्य कथा के दौरान पंडित दीपक शर्मा ने कहा कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। कार्तिक मास में तुलसी, पीपल और आंवले के वृक्ष के पास दीपदान करने का विशेष धार्मिक महत्व है।
मान्यता है कि इन पवित्र वृक्षों के पास दीपक जलाने से मनुष्य को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और उसके पापों का नाश होता है। कार्तिक मास में तुलसी के समक्ष दीपक जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। इससे भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने बताया कि तुलसी पूजन और दीपदान को इस माह में विशेष फलदायी माना गया है।
विज्ञापन

पीपल के वृक्ष का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। कार्तिक मास में पीपल के नीचे दीपदान करने से पितरों को शांति मिलने और पितृ दोष से मुक्ति की मान्यता है। आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है।
विज्ञापन

इसके नीचे दीपक जलाने और विधि-विधान से पूजन करने से आरोग्य, दीर्घायु और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पंडित दीपक शर्मा ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे कार्तिक मास में प्रतिदिन इन पवित्र वृक्षों के पास दीपदान करें और भगवान का स्मरण करें। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है तथा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें