फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देर रात ओलावृिष्ट के साथ तेज बारिश, मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। कई दिन की तेज धूप और गर्मी के बाद रविवार को मौसम बिल्कुल ही पलट गया। सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और तापमान में भारी कमी देखने को मिली। रात आठ बजते-बजते भारी ओलावृिष्ट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

यमुनानगर और जगाधरी में आठ बजे से ओलावृिष्ट का शुरू यह सिलसिला बीस मिनट तक चला। इसके साथ तेज बारिश भी शुरू हो गई, जो घंटों तक जारी रही। इससे मौसम सुहावना बन गया, जिसका लोगों ने खूब लुत्फ लिया। इसे साथ ही करीब 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
बूंदाबांदी व हवा से तापमान रविवार को आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। वहीं कृषि विशेषज्ञ के अनुसार अगले सप्ताह अधिक बारिश के आसार नहीं हैं। पूरा सप्ताह मौसम खुशनुमा बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी का दिन बेहद सुहावना रहा। रविवार अलसुबह ही आसमान पर घने काले बादल छाने लगे थे। बादल छाने से धूप नहीं निकली। इस दौरान मंद-मंद हवा ने मौसम खुशनुमा बना दिया। इसके सुबह 11 बजे बाद निकली धूप ने गर्मी का एहसास करवाया। यह स्थिति ज्यादा देर नहीं रही।
दोपहर दो बजे के बाद मौसम बिल्कुल ही बदल गया और आसमान काले बदलों से भर गया। हल्की धूप और बादल छाने से तापमान में काफी कमी देखने को मिली। पिछले सप्ताह की तुलना में रविवार को तापमान आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इस दौरान अधिकतम 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
बता दें कि पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी और मौसम सुहावना हो गयाा। वहीं, तेज हवा ने लोगों को काफी परेशान किया। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे तेज हवा चली और खूब धूल मिट्टी उड़ी। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परंतु बूंदाबांदी के बाद काफी राहत रही। बूंदाबांदी के बाद चली हवा से शाम को फिजा में ठंडक घुल गई और सिरहन बनी रही।
इस मौसम का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। खुशनुमा मौसम व छुट्टी का दिन होने के कारण बाजारों में खूब भीड़ देखने को मिली। इस दौरान पार्कों व सार्वजनिक स्थलों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ रही।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बूंदाबांदी का फसलों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि यदि बारिश ज्यादा होती है तो गेहूं को नुकसान हो सकता है। फिलहाल जिले में इसकी संभावना कम है। बावजूद इसके जिले के किसानों को एहतियात बरतने व मौसम की एडवाइजरी जारी की गई है। दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुसार पूरा सप्ताह मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
वीरवार व शुक्रवार को बारिश की संभावना बन रही है। बादल छाने व धूप न निकलने से तापमान में भी कमी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें