फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बढ़ेगी गर्मी, 35 से 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Mon, 22 Apr 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में अप्रैल के 20 दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच बादल छाने व हवाएं चलने से गर्मी अधिक महसूस नहीं हुई। जबकि अब एक हफ्ते गर्मी सताने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुताबिक सोमवार से शनिवार तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। इन छह दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 38 व न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही तेज धूप के साथ 10-15 किमी. प्रतिघंटे की गति से चलने वाली गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान करेगी। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए चिकित्सक लोगों को सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला ने कहा कि गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की आपूर्ति समय-समय पर करते रहें। अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करें। बच्चों को समय-समय पर पानी के अलावा घर पर नींबू पानी, जलजीरा, आम-पन्ना अथवा अन्य फलों का जूस निकाल कर पिलाएं। सभी को मौसम के अनुसार फल व सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जिससे आवश्यक आहार शरीर को मिलता रहे। इससे शरीर में विटामिन, मिनरल्स व पानी की आपूर्ति होगी और सामान्य बीमारियों से बचे रहेंगे। गर्मियों के मौसम में मच्छरों के काटने से होने वाले रोग शुरू होते हैं, जिनमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियां शामिल हैं। ऐसे में मच्छरों से बचाव के भी उपाय करें। घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें व सफाई का ध्यान रखें और पूरे कपड़े पहने। आंखों के बचाव के लिए धूप से बचने के लिए चश्मों का प्रयोग करें। समय-समय पर आंखों को ठंडे व साफ पानी से धोते रहें व आंखों की सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें