फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध देसी कट्टा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने अवैध देसी कट्टे और एक कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज सुखविंद्र राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हमीदा हैड के पास अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। उप निरीक्षक राजेश कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, हुसैन राणा, मुख्य सिपाही रविंद्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान जिला सहारनपुर के फिरोजाबाद गांव निवासी इनाम उर्फ जिन के तौर पर हुई। आरोपी पुराना हमीदा में किराए के मकान पर रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें