फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिन में गर्मी, शाम को बारिश से मिली राहत

Wed, 07 Aug 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कई दिनों से बारिश न होने से लोगों को गर्मी व उमस ने बेहाल कर दिया है। मंगलवार को दिनभर तेज धूप निकलने से लोग काफी परेशान रहे। हालांकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि थोड़ी देर ही तेज बारिश हुई, लेकिन लोगों ने इसका खूब आनंद उठाया। बाइक सवार बारिश में भीगते हुए दिखे।
मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में सावन के पहले सोमवार 22 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी। इसके चार दिन बाद रात के समय मूसलाधार बारिश हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से जिले में बारिश नहीं हुई है। इसका असर मौसम पर देखा जा रहा है। गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आसमान में बादल तो उमड़ कर आते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। उमस इतनी ज्यादा है कि छाया में बैठने पर भी शरीर पसीने से तरबतर हो जाता है।
बारिश न होने का असर जिले में धान व गन्ने की फसलों पर भी देखा जा रहा है। पिछले दिनों जब बारिश हुई थी तो धान की फसल में कुछ ग्रोथ देखने को मिली थी। परंतु अब एक बार फिर से खेत खाली होने लगे हैं। बिना पानी के खेत सूखने लगे हैं। किसान अब केवल खेतों में लगे ट्यूबवेल पर ही निर्भर होकर रह गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली के अघोषित कट भी किसानों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। क्योंकि एक बार कट लगने से नए सिरे से खेत में पानी देना पड़ता है जिससे समय पर फसल की सिंचाई नहीं हो पाती। एक दिन पहले ही किसान भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सुचारू रूप से बिजली देने की मांग को लेकर बिजली निगम के एसई पुनीत कुमार से मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें