फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तापमान बढ़ने पर गर्मी ने किया बेहाल

Sat, 27 Sep 2025 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए चेहरा ढक कर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 35 डिग्री सेल्सियस पर तापमान पहुंचने से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप में लोगों का कहीं आना जाना मुश्किल हो गया है। दोपहर में बाइक पर चलते समय गर्म हवा का एहसास हुआ। तापमान में वृद्धि होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राहत की बात यह है कि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है।
मौसम विभाग ने सोमवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। क्योंकि सितंबर माह में भी तापमान काफी बढ़ा हुआ है। यह माह बीतने की और बढ़ रहा है, लेकिन गर्मी है कि कम होने का नाम नहीं लगे रही। तापमान एक बार फिर मई-जून माह का एहसास करवा रहा है। धूप इतनी तेज है कि थोड़ी देर के लिए भी बाहर खड़े नहीं हो सकते।
विज्ञापन

धूप में आते ही बेचैनी होने लगती है और छाया को तरसने लगते हैं। यह गर्मी का ही असर है कि एक बार फिर से नींबू की शिकंजवी, फलों के जूस, गन्ने के रस की रेहड़ियों पर भीड़ देखी जा रही है। शीतल पेय से थोड़ी देर तो राहत मिलती है, लेकिन थोड़ी देर के बाद फिर से वही हाल होने लगता है।
विज्ञापन

किसानों की चिंता बढ़ी

सोमवार को बूंदाबांदी की आहट से ही किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वह इसलिए क्योंकि धान पक कर तैयार हाे चुकी है। धान की कटाई भी तेजी से हो रही है। अब बारिश होती है तो इसका सीधा असर धान की फसल पर होगा। मौसम को देखते हुए किसान कंबाइन मशीन से धान तेजी से कटवा रहे हैं। बारिश होने से धान कटाई कुछ दिन के लिए प्रभावित हो सकती है। मंडियों में भी धान के ढेर लगे हुए हैं। नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से धान को मंडियों में सुखाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें