जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी एक और व्यक्ति की कोरोना के संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड कंट्रोल रूम यमुनानगर के हेल्पलाइन नंबर फिर से जारी करते हुए लोगों से जरूरत के अनुसार इन सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
शुक्रवार को 104 नये केस आए हैं। जिले में मौजूदा समय में 774 सक्रिय केस हैं। कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.75 प्रतिशत हो गया है। अब तक जिले में कुल 28548 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 27337 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में कोरोना के 774 सक्रिय केस हैं जिसमें से 667 कोरोना मरीज घर पर और 107 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 577432 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 542173 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2270 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने बताया कि जिला में 1718 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड कंट्रोल रूम यमुनानगर के हेल्पलाइन नंबर फिर से जारी करते हुए लोगों ने जरूरत के अनुसार इन सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है। यह हेल्पलाइन नंबर-9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।