यमुनानगर। मनका-मनकी कट के पास सोमवार की सुबह दो कारों की टक्कर में घायल हुईं 75 वर्षीय बचन कौर की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनके पोते और बेटे के साले को भी हल्की चोटें आई थीं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव नगला जागीर निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी माता पोते उनके साले के साथ किसी काम से जा रहे थे। मनकी-मनका कट के पास उनकी कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई। यमुनानगर शहर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद