फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू की दस्तक से सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग

Sun, 08 Sep 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। डेंगू ने क्षेत्र में अपनी दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार कस्बे की एक महिला के अलावा कंडईवाला का एक पुरुष डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। अगर प्राइवेट अस्पतालों का आंकड़ा लिया जाए तो इस संख्या में बहुत अधिक वृद्धि हो सकती है। बहरहाल पहले से ही सतर्क स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सक्रियता और अधिक बढ़ा दी है।
सीएचसी की एसएमओ डॉ. शमा परवीन ने बताया कि जून में ही दो ब्रिडिंग चैकर की नियुक्ति करके मलेरिया या डेंगू के लारवा की जांच के लिए डोर टू डोर जाना शुरु कर दिया गया था। इनके अलावा एएनएम व आशा वर्कर भी डोर-टू डोर जांच में जुटी हुई हैं। डॉ शमा परवीन ने बताया कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है व रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के सभी बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लारवा मर जाएं। हेल्थ सुपरवाइजर संजीव ने लोगों बुखार होने की हालत में स्वास्थ्य केंद्र में रक्त की जांच करवाने के बाद ही दवा लेने की सलाह दी। उन्होंने डेंगू से बचाव के उपाय करने व नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें