फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोरोना और स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल और नोएडा में संदिग्ध मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए फ्लैक्स बोर्ड और होर्डिंग्स के साथ साथ पंपलेट बांटना शुरू कर दिया है। कोई अफवाह और पेनिक न फैले, इसके लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। विभाग की तरफ से जारी किए नंबर 7027823288 और 7027972089 पर बीमारी को लेकर जानकारी के साथ-साथ मरीज होने की सूचना भी दी जा सकती है।
विज्ञापन

इसी के साथ तीन जगहों पर जिला अस्पताल, छछरौली और रादौर में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है। लैब में लक्षण आधार पर प्रारंभिक जांच और उसके बाद रेफर करने की प्लानिंग की गई है। गंभीर श्वसन रोग को लेकर जिला प्रशासन ने भी निर्देश जारी किए हैं। इधर, ओपीडी में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
बढ़े ओपीडी के मरीज
कोरोना वायरस के देश के कई हिस्सों में मामले आ चुके हैं। लेकिन स्थानीय स्तर ऐसी व्यवस्था नहीं है कि संदिग्ध को बेहतर उपचार मिले या अन्य रोगियों का बचाव हो पाए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में अलर्ट जारी कर इसके लक्षण में मरीज को खांसी और बुखार जैसी तकलीफ हो, खांसी, गले में खराश, सांस फूलना, तेज बुखार बताया गया। जिला अस्पताल में सामान्य दिन में ओपीडी में 1000 से 1200 मरीज आते हैं, लेकिन इन दिनों संख्या 1600 से 1800 तक है। इसमें सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर वाले मामले भी हैं।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की होगी स्क्रीनिंग
डीएमओ डॉ. वागेश गुटेन ने बताया कि जिला अस्पताल में तीन बेड, रादौर व छछरौली में चार चार बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। ऐसे में स्टॉफ भी पूरी तैयारी के साथ उपलब्ध है।
लोगों को जागरूक करने को चौराहों पर लगाए होर्डिंग्स
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन, यमुनानगर और जगाधरी बस स्टैंड आदि सार्वजनिक जगहों पर लगाए जा रहे हैं। लोगों में पेनिक ने फैले इसके लिए जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें